google-site-verification=9csYDy6lVp51qqeV5anv7A7FvvZdiX-JwUx6LEg3lJ8 BKS Hindi Kahaniyan

Saturday, 22 March 2025

एक अधूरी मोहब्बत | एक दर्दभरी प्रेम कहानी

"एक अधूरी मोहब्बत"
शहर के व्यस्त चौक पर अभी-अभी आदित्य नाम का एक लड़का रिक्शे से उतरा था। यह चौक लोगों से भरा हुआ था, सड़क के किनारे लगी दुकानें रोशनी में चमक रही थीं। आदित्य यहीं बने एक छोटे से फूड स्टॉल में काम करता था। उसी स्टॉल पर स्नेहा नाम की लड़की भी काम करती थी।

आदित्य स्टॉल के अंदर जाकर स्नेहा से कहता है, "तुम्हारी शिफ्ट पूरी हो गई है, अब तुम घर जा सकती हो।"
स्नेहा अंदर चली जाती है, लेकिन तभी आदित्य की नज़र सामने वाली इमारत पर पड़ती है। उस इमारत में उसकी पड़ोसन नेहा अकेली रहती थी। वह खिड़की के पास खड़ी थी, लेकिन उसने आदित्य की तरफ देखा तक नहीं।
स्नेहा आदित्य को उसकी तरफ देखते हुए देख लेती है और कहती है, "तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। मैंने सुना है कि नेहा अच्छी लड़की नहीं है। वो पैसे लेकर लड़कों की इच्छाएँ पूरी करती है। तुम्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।"
आदित्य उसकी बात अनसुनी कर देता है। उसके हाथ में मोबाइल होता है, और वह चुपचाप नेहा की तस्वीरें खींचने लगता है। कुछ ही देर में नेहा अंदर चली जाती है।
थोड़ी देर बाद, आदित्य पैसे गिन रहा था। इस स्टॉल का मालिक कोई और था, लेकिन उसे और स्नेहा को सैलरी के अलावा टिप के पैसे भी मिलते थे। अचानक, नेहा स्टॉल के पास आकर कहती है, "मुझे मीट मसाला चाहिए।"
आदित्य जल्दी-जल्दी मीट मसाला बनाने लगता है, लेकिन गलती से मीट नीचे गिर जाता है। वह माफी माँगता है, लेकिन नेहा कुछ नहीं कहती और बस उसकी तरफ देखकर मुस्कुराती है।
"काश, वो मुझे भी उसी तरह देखती जैसे मैं उसे देखता हूँ," आदित्य के मन में ख्याल आता है।
रात को जब स्टॉल बंद होने वाला था, तभी आदित्य का फोन बजता है। उसके पिता फोन पर कहते हैं, "बेटा, कुछ पैसों की ज़रूरत है।"
लेकिन आदित्य के पास पैसे नहीं थे। वह अपनी सेविंग के पैसे देखता है और सोचने लगता है कि जल्दी से पैसे कमाने का कोई और तरीका होना चाहिए।
तभी, एक लड़की उसके पास आती है और कहती है, "क्या तुम जल्दी पैसे कमाना चाहते हो?"
आदित्य चौंक जाता है। वह कहता है, "हाँ, लेकिन कैसे?"
लड़की उसे एक गली में ले जाती है, और फिर वहाँ उसके साथ वह सब करती है, जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी। उसके बाद, वह उसे थोड़े से पैसे पकड़ाकर चली जाती है।
अगली सुबह, आदित्य की शिफ्ट खत्म हो चुकी थी और स्नेहा की शिफ्ट शुरू हो गई थी। लेकिन आदित्य की नज़र नीचे गिरे हुए एक बैग पर पड़ी।
उसने बैग उठाकर देखा तो उसमें नशे का सामान था। उसे लगा कि यह बैग विक्रम का होगा—विक्रम वही आदमी था, जो अक्सर नेहा के पास आता-जाता था।
आदित्य ने बैग अपने पास रख लिया और फिर उसमें से एक लिफाफा निकालकर मीट मसाले में डाल लिया। इसके बाद, वह सीधे नेहा के घर की तरफ बढ़ा।
"तुम्हारा दोस्त अपना बैग यहाँ भूल गया था," आदित्य ने कहा और उसे बैग पकड़ा दिया।
नेहा ने उससे पैसों के बारे में पूछा, लेकिन आदित्य ने पैसे लेने से मना कर दिया।
"मैं मीट मसाला फिर से खाना चाहती हूँ, लेकिन इस बार तुम्हें पैसे लेने होंगे," नेहा ने कहा और आदित्य को पैसे पकड़ाकर चली गई।
रात होते ही आदित्य ने स्टॉल खोली, लेकिन उसका मन काम में नहीं लग रहा था। स्नेहा ने उससे पूछा, "क्या हुआ? आज इतने उदास क्यों हो?"
आदित्य ने कहा, "मुझे नेहा की चिंता हो रही है। पता नहीं, वो कैसी लड़की है जो अपने पैसे कमाने के लिए यह सब करती है।"
स्नेहा को गुस्सा आ गया। "तुम उसके लिए इतना परेशान क्यों हो? वह सब कुछ अपनी मर्जी से कर रही है! मैं तुमसे प्यार करती हूँ, लेकिन तुमने कभी मेरी तरफ वैसे नहीं देखा!"
गुस्से में आकर स्नेहा ने आदित्य को चूमा। देखते ही देखते, दोनों इतने करीब आ गए कि आदित्य ने अपने होश खो दिए।
रात को आदित्य बाहर बैठा था और नेहा के घर को देख रहा था। आज उसके पास एक अमीर आदमी आया था।
आदित्य मन ही मन सोचने लगा, "काश, मेरे पास भी इतने पैसे होते। मैं भी उसे खरीद सकता।"
तभी, एक ग्राहक स्टॉल पर आया और उसने ऑर्डर दिया। वह फोन पर किसी से बात कर रहा था, और आदित्य ने सुना कि वह नेहा का मज़ाक उड़ा रहा था।
गुस्से में, आदित्य ने उसके ऑर्डर में कचरा मिला दिया।
कुछ देर बाद, जब वह आदमी नेहा के घर गया और खाना खाया, तो थोड़ी देर बाद दोनों—वह आदमी और नेहा—बाहर निकलकर उल्टी करने लगे।
"शायद उसे सिर्फ ग्राहक नहीं, बल्कि सजा भी मिलनी चाहिए," आदित्य सोचने लगा।
अगली सुबह, नेहा फिर से स्टॉल पर आई और आदित्य से मीट मसाला माँगा।
आदित्य ने कहा, "मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ। मैं तुम्हें खुश रखूँगा।"
नेहा हँस पड़ी, "तुम्हें लगता है कि तुम्हारे पास उतने पैसे हैं कि तुम मुझे खरीद सको?"
आदित्य ने उसे बताया कि उसने जानबूझकर ऑर्डर में कचरा मिलाया था।
नेहा गुस्से में बोली, "तुम्हारी वजह से मेरा एक ग्राहक चला गया! मुझे पैसों की ज़रूरत है!"
आदित्य को बहुत बुरा लगा। उसने अपनी सारी सेविंग निकाली और नेहा पर फेंक दी।
"तुम्हें तो सिर्फ पैसों से प्यार है!"
नेहा ने चुपचाप पैसे उठाए और फिर आदित्य का "पानी निकालने" लगी।
तभी, विक्रम वहाँ आ गया और आदित्य को बुरी तरह पीटने लगा।
"मेरा बैग कहाँ है?" विक्रम चिल्लाया।
आदित्य ने डरते-डरते कहा, "मैंने उसे कचरे में फेंक दिया।"
विक्रम गुस्से में और मारने वाला था कि तभी पुलिस की आवाज़ सुनकर भाग गया।
आदित्य जैसे ही बाहर निकला, उसने देखा कि स्नेहा जख्मी हालत में पड़ी थी। विक्रम ने उसे भी पीटा था, क्योंकि उसे लगा था कि बैग उसके पास है।
कुछ दिनों बाद, नेहा एक अमीर आदमी के साथ शहर छोड़कर चली गई।
स्नेहा अस्पताल से ठीक होकर आई और आदित्य से कहा, "तुमने कभी मेरी कदर नहीं की। अब मैं अपने गाँव जा रही हूँ।"
आदित्य उसे रोक नहीं सका।
वह वहीं खड़ा रह गया—टूटा हुआ, अकेला, और पछतावे में डूबा हुआ।


"अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो, तो हमारे चैनल 'BKS' हिंदी कहानियां को follow करें, वीडियो को लाइक करें और कमेंट में बताएं कि आप किस सिटी से देख रहे है। और कैसी लगी आपको ये कहानी!"  
धन्यबाद । 


नागराज का श्राप: प्रेम, भक्ति और रहस्य से भरी अद्भुत कहानी

दोस्तों, आपने बहुत सी रहस्यमयी कहानियाँ पड़ी होंगी, लेकिन आज जो कहानी मैं आपको पड़ाने जा रही हूँ, वह अनोखी और अविश्वसनीय है। यह कहानी है मेरे और एक सांप के बीच बने ऐसे रिश्ते की, जिसे कोई समझ नहीं सकता था। क्या आपने कभी सुना है कि कोई लड़की एक सांप से प्रेम कर बैठे? आखिर ऐसा कैसे हुआ? इस चौंका देने वाली कहानी को जानने के लिए इसे अंत तक जरूर पड़े, क्योंकि इसकी सच्चाई आपको हैरान कर देगी। 
बहुत समय पहले, एक छोटे से गाँव में मैं, रहती थी। मेरा कोई परिवार नहीं था, लेकिन मेरी सादगी और आत्मनिर्भरता ने मुझे गाँव वालों का प्रिय बना दिया था। मैं खेतों में मेहनत करती और अपने छोटे-से घर में अकेली रहती थी। मेरी भक्ति बहुत गहरी थी। मैं हर सोमवार गाँव के पुराने शिव मंदिर में जाकर पूजा करती और शिवलिंग पर दूध अर्पित करती थी। यह मंदिर गाँव के बाहर जंगल के किनारे स्थित था, जहाँ बहुत कम लोग जाते थे। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता था। मेरे लिए यह मंदिर भगवान शिव का निवास था और वहाँ जाकर मुझे मन की शांति मिलती थी। एक दिन, हमेशा की तरह मैं मंदिर गई। मैंने शिवलिंग के पास दूध चढ़ाने के लिए जैसे ही लोटा आगे बढ़ाया, अचानक झाड़ियों में हलचल हुई। मैं चौंक गई। मैंने देखा कि एक काला, चमकदार सांप शिवलिंग की ओर बढ़ रहा था। मैं डर के मारे पीछे हट गई, लेकिन सांप ने मुझ पर कोई हमला नहीं किया। वह सांप शिवलिंग के पास जाकर लिपट गया और दूध पीने लगा। मैं यह देखकर अचंभित थी। डर तो था, लेकिन मेरे भीतर अजीब-सी शांति भी महसूस हो रही थी। मैं कुछ देर वहीं खड़ी रही और फिर चुपचाप घर लौट आई। अगले सोमवार जब मैं मंदिर गई, तो फिर वही सांप वहाँ मौजूद था। इस बार भी उसने दूध पी लिया। यह सिलसिला हर सोमवार को चलने लगा। धीरे-धीरे मुझे उस सांप से डर लगना बंद हो गया। अब मुझे लगने लगा कि वह कोई साधारण सांप नहीं है। एक दिन मैं खेतों में काम कर रही थी कि अचानक वही सांप मेरे सामने आ गया। मैं घबराई नहीं, बल्कि मुझे महसूस हुआ कि जैसे वह मुझे कुछ बताने आया हो। उस रात जब मैं सोने गई, तो मुझे एक अजीब सपना आया।
सपने में मैंने देखा कि एक युवक मेरे सामने खड़ा है। वह कह रहा था—
"समीरा, मैं कोई साधारण सांप नहीं हूँ। मैं श्रापित हूँ। अगर तुम 16 सोमवार तक मुझे दूध पिलाती रहोगी, तो मैं अपने असली रूप में लौट आऊँगा।"
मैं अचानक उठ गई। मेरा दिल तेज़ी से धड़क रहा था। क्या यह सिर्फ़ सपना था, या सचमुच कोई संकेत?
मैंने उस सपने को नज़रअंदाज़ नहीं किया। मैंने हर सोमवार मंदिर जाना जारी रखा। अब मुझे इस सांप से डर नहीं लगता था। मैंने उसे अपना मित्र मान लिया था।
15वें सोमवार के दिन जब मैं मंदिर पहुँची, तो वहाँ एक रहस्यमयी घटना घटी। जब सांप ने दूध पिया, तो अचानक मंदिर में हलचल होने लगी। हवा तेज़ हो गई और शिवलिंग से हल्की रोशनी निकलने लगी। मैं घबराकर पीछे हट गई, लेकिन मेरी नज़र सांप पर गई। सांप का शरीर धीरे-धीरे चमकने लगा और कुछ ही क्षणों में वह एक सुंदर, तेजस्वी युवक में बदल गया।
श्रापित राजकुमार
मैं अवाक रह गई। युवक ने मुस्कुराते हुए कहा,
"मैं नागराज आर्यन हूँ। वर्षों पहले मुझे एक ऋषि ने श्राप दिया था कि जब तक कोई कन्या सच्चे मन से मुझे 16 सोमवार तक दूध नहीं पिलाएगी, मैं इस नाग रूप में ही रहूँगा। तुम्हारी भक्ति और निस्वार्थ प्रेम ने मुझे इस श्राप से मुक्त कर दिया है।"मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह सच है। लेकिन जब मैंने आर्यन की आँखों में देखा, तो वही अपनापन महसूस हुआ, जो मैं हर सोमवार को मंदिर में अनुभव करती थी।
आर्यन ने मुझसे कहा,
"तुमने मुझे मुक्त किया है। मैं चाहता हूँ कि तुम मेरी जीवन संगिनी बनो।" मेरे दिल में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मैंने वर्षों तक इस नाग को अपना मित्र माना था और आज वही मेरा जीवन साथी बनने की इच्छा जता रहा था। क्या यह संभव था? मंदिर में घंटियाँ गूँज रही थीं, मानो स्वयं भगवान शिव इस पवित्र मिलन के साक्षी बन रहे हों। मैंने अपनी आँखें बंद कीं और भगवान शिव का ध्यान किया। जब मैंने आँखें खोलीं, तो देखा कि आर्यन अभी भी मेरे उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा था। कुछ पलों की खामोशी के बाद मैंने मुस्कुराकर धीरे से कहा, "हाँ!"
गाँव के शिव मंदिर में भव्य विवाह संपन्न हुआ। मैंने और आर्यन ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। गाँव वालों ने भी इस अनोखी प्रेम गाथा को स्वीकार किया और इस पवित्र विवाह का गवाह बने। विवाह के बाद मैं और आर्यन एक नए जीवन की ओर बढ़े। हम एक ऐसे नगर में रहने लगे, जहाँ हमें कोई हमारे अतीत से न पहचाने। वर्षों बाद भी मैं हर सोमवार को शिव मंदिर में दूध चढ़ाने जाती थी, लेकिन अब किसी श्राप को मिटाने के लिए नहीं, बल्कि अपने अटूट विश्वास और प्रेम के प्रतीक के रूप में। 
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि सच्चा प्रेम और निस्वार्थ भक्ति में अपार शक्ति होती है। जब हम सच्चे मन से किसी की सहायता करते हैं, तो स्वयं ईश्वर भी हमारे मार्ग को सरल बना देते हैं।
अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो, तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसी ही अद्भुत कहानियाँ सुनने के लिए हमारे पेज "BKS हिंदी कहानियाँ" को फॉलो करें!

धन्यवाद

Friday, 21 March 2025

मेरठ में खौफनाक वारदात! 😱 पत्नी ने पति को डरम में चुनवाया, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे! 💔#meerutnews #crimecase #shockingnews #viralnews #husbandwife #crimealert #breakingnews #newsupdate

कभी-कभी रिश्ते इतने उलझ जाते हैं कि उनका कोई हल नहीं होता, और जब इंसान गलत फैसलों में फंस जाता है, तो उसका अंजाम बहुत ही भयानक हो सकता है। आज मैं आपको एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली कहानी सुनाने जा रही हूँ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया... ये कहानी है प्यार, धोखे और एक ऐसे विश्वास की, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।

मुस्कान, एक खुशमिजाज और चंचल लड़की थी। उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जब उसने पहली बार सौरभ को देखा। सौरभ मर्चेंट नेवी में काम करता था, हैंडसम था, और जिम्मेदार भी। मुस्कान को पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया। उसने अपने परिवार से कह दिया कि वो सौरभ से शादी करना चाहती है। पर मुश्किल यह थी कि सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था। लेकिन प्यार के आगे कोई बंदिश कब रुकी है? सौरभ ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्कान से शादी कर ली। दोनों मेरठ में एक किराए के मकान में रहने लगे और उनकी जिंदगी काफी खुशहाल थी। कुछ समय बाद उनके घर एक नन्ही सी परी आई—उनकी प्यारी बेटी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वक्त बीतता गया। सौरभ अपने करियर के लिए लंदन चला गया और मुस्कान अपनी बेटी के साथ मेरठ में अकेली रहने लगी। इसी दौरान, मुस्कान की मुलाकात एक पुराने दोस्त से हुई—साहिल। साहिल और मुस्कान स्कूल के दिनों के दोस्त थे, लेकिन वक्त के साथ दोनों अलग हो गए थे।
अब मुस्कान अकेली थी और साहिल भी... दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और धीरे-धीरे यह मुलाकातें प्यार में बदल गईं। मुस्कान भूल गई कि उसकी शादी हो चुकी थी, उसकी एक बेटी थी, और उसका एक ऐसा पति था जो उसे बेइंतहा प्यार करता था।
एक दिन, मकान मालिक ने सौरभ को बताया कि मुस्कान और साहिल का अफेयर चल रहा है। यह सुनकर सौरभ के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मुस्कान से सवाल किया, लड़ाई हुई, और फिर उसने तलाक लेने का फैसला कर लिया। लेकिन मुस्कान तलाक के लिए तैयार नहीं थी। उसने सौरभ को समझाया, उसे यकीन दिलाया कि वो अब कभी साहिल से नहीं मिलेगी।
सौरभ ने मुस्कान पर भरोसा कर लिया, लेकिन यह उसकी सबसे बड़ी गलती थी। जैसे ही सौरभ वापस लंदन गया, मुस्कान और साहिल फिर से मिलने लगे। सौरभ अपने करियर में बिजी था, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके पीछे क्या कुछ हो रहा था। 24 फरवरी को सौरभ लंदन से वापस आया था, अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए। उसने सोचा भी नहीं था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन होगा।
मुस्कान और साहिल ने मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई। 3 मार्च की रात, मुस्कान ने सौरभ के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। जब सौरभ बेहोश हो गया, तो मुस्कान और साहिल ने मिलकर चाकू से उसका कत्ल कर दिया।
लेकिन सिर्फ हत्या ही काफी नहीं थी...
साहिल, जो कि नशे का आदी था, अक्सर अजीब-अजीब बातें किया करता था। उसने मुस्कान को भी एक अजीब खेल में फंसा लिया था।
"ये सिर्फ हत्या नहीं होगी, ये वध होगा!" साहिल ने मुस्कान से कहा था।
उसने कहा कि मुस्कान को खुद सौरभ पर पहला वार करना होगा, नहीं तो उसकी आत्मा बदला लेने आएगी।
डर और अंधविश्वास में फंसी मुस्कान ने चाकू उठाया और सौरभ के सीने पर पहला वार किया। इसके बाद साहिल ने कई वार किए, और फिर उसने सौरभ की हथेलियाँ भी काट दीं।
हत्या के बाद, दोनों ने शव को तीन टुकड़ों में काटा और उसे एक बड़े ड्रम में डाल दिया। फिर उसमें सीमेंट भर दिया, ताकि किसी को शव ना मिले।
हत्या करने के बाद, मुस्कान और साहिल एक कैब बुक करके हिमाचल घूमने निकल गए। उन्हें लगा कि कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा। लेकिन जब उनके पास पैसे खत्म हो गए, तब मुस्कान ने अपनी माँ को फोन कर सारी सच्चाई बता दी।
मुस्कान के माता-पिता ये सुनकर सन्न रह गए। वो खुद पुलिस के पास गए और अपनी बेटी की गुनाह कबूल करवा दी।
जब पुलिस ने जांच की, तो उन्हें साहिल के कमरे से अजीब-अजीब तस्वीरें मिलीं—ब्लैक मैजिक स्टार, पिशाचों की आकृतियाँ, और भगवान शिव की तस्वीर के साथ शैतानी चित्र।
अब मुस्कान और साहिल जेल में हैं। मुस्कान के माता-पिता भी चाहते हैं कि उनकी बेटी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
और यही सच्चाई है...
धोखा देना आसान होता है, लेकिन उसके नतीजे बहुत भयानक होते हैं। अगर सौरभ की एक गलती थी, तो वो यह थी कि उसने अपने रिश्ते को बचाने के लिए गलत इंसान पर भरोसा कर लिया।
"अगर आपके पार्टनर के पास आपके लिए समय नहीं है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप उसे धोखा दें।"
आपको क्या लगता है? क्या मुस्कान को अपने गुनाह की सजा मिलनी चाहिए?
नीचे कमेंट करें और बताएं कि इस कहानी ने आपको क्या सिखाया। और अगर ऐसी कहानियाँ आपको पसंद आती हैं, तो वीडियो को लाइक, कमेंट और हमारे चैंनल 'BkS' हिंदी कहानियां को फॉलो जरूर करें!


अकेली लड़की जिन्न का इश्क़ और मां की दुआ | मैनपुरी की एक रूहानी सस्पेंस कहानी | Bks Hindi Kahaniyan

अदीना का अटूट विश्वास कहानी की शुरुआत अदीना नाम की एक ग़रीब मगर बेहद ख़ूबसूरत लड़की से होती है। वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले में स्थित ए...